सवाल-जवाब (FAQ)
आख़िरी अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
ख़रीदने से पहले की सारी बातें यहाँ हैं। जवाब न मिले तो हमसे संपर्क करें।
ख़रीदने से पहले
क्या मेरे पार्टी के कार्यक्रम का प्लान भी मिलता है?
हाँ, और यह सभी पैकेज में मुफ़्त है। आपके दल का जो भी कार्यक्रम हो, उसकी जानकारी हमें भेज दीजिए। किसे संयोजक या प्रभारी बनाना है, WhatsApp का संदेश (हर वर्ग के नाम से) और अटैचमेंट सहित पूरा प्लान हम बनाकर देते हैं। आपको अपने मोबाइल से बस भेजते जाना है।
क्या मेरी टीम को ट्रेनिंग मिलेगी?
हाँ। ऐप लेने के बाद आपके लोगों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाती है, और ज़रूरत पर समय-समय पर दोबारा। कहीं अटकें तो संदेश भेजिए, समाधान तुरंत मिलता है।
क्या बड़ी टीम या महँगे सर्वे की ज़रूरत है?
नहीं। आप अपने दो अच्छे कार्यकर्ता लगाइए, हम उन्हें ट्रेनिंग देते हैं। जाति-सत्यापन आपके अपने लोग करते हैं, इसलिए सर्वे के नाम पर अलग से पैसा ख़र्च नहीं होता।
बैटलफ़ील्ड, वॉर रूम और विक्ट्री में क्या फ़र्क़ है?
बैटलफ़ील्ड: आपकी विधानसभा की मतदाता सूची, बूथ सूची और 2017, 2022, 2024 के नतीजे, जो हम अपलोड करके देते हैं। वॉर रूम: बैटलफ़ील्ड का सब कुछ, और बूथ-टीम, संगठन, जनसंपर्क जैसे संचालन के औज़ार। विक्ट्री: वॉर रूम का सब कुछ, और जाति-सत्यापन, AI सहायक जैसे बाक़ी सारे मॉड्यूल। हर पैकेज में क्या-क्या है, पैकेज व क़ीमत पेज पर खोलकर देख सकते हैं।
विक्ट्री में ऐसा क्या अलग है कि उसकी कीमत वॉर रूम से ज़्यादा है?
वॉर रूम आपकी बूथ-टीम और संगठन को चलाने का औज़ार देता है। विक्ट्री उस टीम के काम को वोट में बदलने वाली कड़ी जोड़ता है: हर बूथ पर जाति का पक्का सत्यापन (सत्यापक की नियुक्ति से पेंडिंग-जाँच तक), जाति-बहुल मतदाताओं की अलग सूची और उसी जाति के लाभार्थी को नेता बनाकर उसके 10-15 मतदाताओं के संपर्क का निवेदन (लाभार्थी का डेटा बैटलफ़ील्ड में रहता है, पर उसे नेता बनाने का काम सिर्फ़ विक्ट्री में है), बूथ-वार खिसकते और आते वोट की पहचान और वहीं नेता की तैनाती (आपकी बताई पार्टी के हिसाब से; निर्दलीय या अन्य पार्टी वाले ख़ुद चुनते हैं कि किन जाति-समूहों का वोट उनका है), समाज-वार नेता की नियुक्ति, नेता की WhatsApp सूची व संपर्क का लॉग, नेतृत्व सहायक (AI) जिससे बोलकर बूथ की स्थिति पूछी जा सकती है, एक्शन प्लान यानी जीत की कार्य-योजना, और डेटा गुणवत्ता की सफ़ाई। भाजपा के लिए सेवा संकल्प अभियान भी जुड़ता है। इनके बिना बूथ-स्तर की लड़ाई अंदाज़े पर चलती है। पर यह जीत की गारंटी नहीं है, एक मज़बूत औज़ार है।
कीमत कैसे बनती है?
ऊपर वाला पैकेज नीचे वाले का सब कुछ शामिल करता है और उसमें और जोड़ता है। इसलिए वॉर रूम की कीमत बैटलफ़ील्ड से ज़्यादा है, और विक्ट्री की सबसे ज़्यादा। आप "अपना पैकेज बनाएं" से बैटलफ़ील्ड के साथ अपनी पसंद के मॉड्यूल भी चुन सकते हैं। अगर चुने मॉड्यूल की कुल रक़म विक्ट्री तक पहुँच जाए, तो आपसे विक्ट्री की ही कीमत ली जाती है।
अर्ली-बर्ड छूट क्या है?
अर्ली-बर्ड में आप अपनी छूट ख़ुद बनाते हैं: 10% आधार-छूट (PI का भुगतान 30/11/26 तक) और हर लाभ अपनाने पर और छूट, कुल 25% तक। LOI भरने भर से कोई छूट पक्की नहीं होती — आप LOI में अपना दावा बताते हैं और छूट हमारी PI में अलग पंक्ति में जुड़ती है। चाहें तो आप संस्थापक से सीधा संवाद करके विशेष छूट भी तय कर सकते हैं। यह छूट बाद में ऊपर के पैकेज पर जाने (अपग्रेड) पर नहीं लगती।
क्या मैं पहले डेमो देख सकता हूँ?
हाँ। नाम और मोबाइल देकर 24 घंटे का मुफ़्त ट्रायल मिलता है। एक मोबाइल पर एक ही ट्रायल मिलता है।
क्या मेरी विधानसभा में सिर्फ़ मैं ही इस ऐप को लूँगा?
नहीं। एक विधानसभा के कई उम्मीदवार हमारी सेवा ले सकते हैं। पर हर ग्राहक का डेटा, डोमेन और लॉगिन पूरी तरह अलग रहता है, और एक का डेटा दूसरे को कभी नहीं दिखता। इसलिए यह एक्सक्लूसिव सेवा नहीं है।
भुगतान और शुरुआत
पूरी प्रक्रिया क्या है?
- आप विधानसभा और पैकेज चुनकर "LOI (Letter of Intent, आशय-पत्र)" भेजते हैं। इसमें कोई भुगतान नहीं होता।
- हम आपको PI (प्रोफ़ॉर्मा इनवॉइस) भेजते हैं: पैकेज, डोमेन, काम की समय-सीमा और GST सहित रक़म।
- आप पूरा भुगतान करते हैं।
- हम आपका ऐप तैयार करते हैं और डेटा का काम शुरू करते हैं। अपना अलग डोमेन चुना हो तो वह भी ख़रीदते हैं।
- आपके पैकेज के सारे मॉड्यूल 15 दिन में चालू हो जाते हैं।
हर पड़ाव आपको अपने स्टेटस-पेज पर दिखता है।
क्या एडवांस देना होगा?
नहीं। हम पूरा भुगतान आने के बाद ही काम शुरू करते हैं। उससे पहले न डेटा का काम होता है, न डोमेन ख़रीदा जाता है।
PI क्या है और क्या वही बिल है?
PI (प्रोफ़ॉर्मा इनवॉइस) भुगतान से पहले का दस्तावेज़ है, जिसमें बताया जाता है कि आप क्या ले रहे हैं और कितना देना है। यह टैक्स इनवॉइस नहीं है। भुगतान आने पर GST नियमों के अनुसार टैक्स इनवॉइस या रसीद अलग से दी जाती है। चाहें तो LOI में अपना GSTIN दे सकते हैं।
15 दिन का क्या मतलब है, और गिनती कब से होती है?
15 दिन में हम आपकी मतदाता सूची, बूथ सूची और 2017, 2022, 2024 के नतीजे अपलोड करते हैं। गिनती उस दिन से शुरू होती है जब आपका पूरा भुगतान आ चुका हो। अगर आपने अपना अलग डोमेन चुना है, तो गिनती डोमेन का नाम तय होने के दिन से चलती है। यह समय-सीमा इस पर भी निर्भर है कि सरकारी स्रोतों पर सूची उपलब्ध हो।
क्या मुझे अपना अलग डोमेन लेना ज़रूरी है?
नहीं। अलग डोमेन वैकल्पिक है और उसका अलग शुल्क है, जो PI में दिखता है। अर्ली-बर्ड की अवधि में, 30/11/26 तक की बुकिंग पर, अलग डोमेन का शुल्क माफ़ है। अगर आप नहीं लेते, तो आपको vijaydal.com पर अपना admin लॉगिन (आईडी और पासवर्ड) मिलता है। उसके बाद ऐप के "यूज़र प्रबंधन" से आप अपनी टीम के जिसे चाहें, अलग लॉगिन दे सकते हैं।
अलग डोमेन लूँ तो कैसे बनेगा?
आपको कोई तकनीकी झंझट नहीं उठानी। आप अपनी पसंद का नाम बताते हैं, और हम .in या .com में से जो उपलब्ध हो, उसमें आपके नाम से सबसे अच्छा डोमेन ख़रीदकर आपके ऐप से जोड़ देते हैं। नाम की पुष्टि आपसे ली जाती है, और आप उसी डोमेन से लॉगिन करते हैं।
डोमेन किसके नाम पर रहेगा?
अलग डोमेन लेने पर, सदस्यता चलते समय वह हमारे नाम पर रजिस्टर रहता है। सारे शुल्क चुकने के बाद आप माँगें तो हम उसे आपके नाम पर स्थानांतरित कर देते हैं।
रिफ़ंड मिलता है?
रिफ़ंड नीति के अनुसार। डोमेन ख़रीद लिए जाने और डेटा-काम शुरू होने के बाद शुल्क वापस नहीं होता। दोहरा भुगतान या असफल लेन-देन पूरा वापस होता है।
क्या मिलेगा और क्या नहीं
हम कौन-सा डेटा अपलोड करके देंगे?
बैटलफ़ील्ड में तीन चीज़ें: आपकी विधानसभा की मतदाता सूची, बूथ सूची और 2017, 2022, 2024 के नतीजे। यही तीनों वादा हैं।
लाभार्थी डेटा (आशा, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला आदि) कौन अपलोड करेगा?
वॉर रूम और विक्ट्री में अपलोड के औज़ार हम देते हैं, पर यह डेटा जुटाकर ऐप में डालना आपकी टीम का काम है। अगर आप चाहें कि यह भी हम करें, तो वैकल्पिक सशुल्क डेटा-सेवा है, जिसका शुल्क पैकेज से अलग है।
अगर मैं डेटा अपलोड नहीं कर पाऊँ तो क्या आप कर देंगे?
हाँ। ऐप के "डेटा अपलोड" पेज पर "अपलोड में दिक्कत आ रही है? हमारी टीम कर देगी" वाले हिस्से में फ़ाइल (या लिखकर बता दें कि क्या अपलोड करवाना है) भेज दीजिए, या अपने मैनेजर से बात कर लीजिए। हमारी टीम उसे आपके ऐप में अपलोड कर देगी और काम होते ही आपको सेवा केंद्र में सूचना मिलेगी। अर्ली-बर्ड की अवधि में (30/11/26 तक भेजे गए अनुरोध पर) यह सेवा मुफ़्त है। ध्यान दें: यह सिर्फ़ आपकी दी हुई फ़ाइल/जानकारी अपलोड करने की सेवा है। डेटा जुटाना अलग सशुल्क डेटा-सेवा है।
सशुल्क डेटा-सेवा में क्या होता है?
आप PI में श्रेणियाँ चुनते हैं (जैसे आशा, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला)। हमारी टीम सार्वजनिक या आधिकारिक स्रोतों से, या आपकी दी सूची से डेटा जुटाती है, साफ़ करके बूथ से मिलाती है और ऐप में अपलोड कर देती है। आप जाँचते हैं, और एक सुधार-दौर मुफ़्त है। मोबाइल नंबर तभी जोड़े जाते हैं जब वे वैध रूप से उपलब्ध हों। यह काम ऐप चालू होने के बाद शुरू होता है, जब आप हमें बताते हैं कि कौन-सी श्रेणी का डेटा चाहिए। हर श्रेणी का शुल्क अलग है, और कम से कम 20 दिन लगते हैं। श्रेणी जितनी ज़्यादा या बड़ी हो, समय उतना बढ़ सकता है; PI में हर श्रेणी का दिन लिखा होगा।
नतीजों में कभी-कभी बूथ का मेल अधूरा क्यों दिखता है?
कुछ बूथ बीच के सालों में बदले या बँटे हैं। जहाँ पुराने और नए बूथ का पक्का मेल नहीं बैठता, वहाँ पुराना डेटा जैसा आधिकारिक रूप से मिला वैसा ही, अलग से दिखता है।
क्या जाति के आँकड़े पक्के हैं?
नहीं। नामों से लगाया अनुमान सिर्फ़ संकेत देता है। पक्का सत्यापन बूथ-वार आपकी टीम करती है, जिसके लिए ऐप में औज़ार हैं।
क्या चुनाव-विश्लेषण या AI की सलाह जीत की गारंटी है?
नहीं। ये निर्णय में मदद करते हैं, नतीजे की गारंटी नहीं देते। AI की सलाह में ग़लती भी हो सकती है, इसलिए उसे अपनी समझ से जाँच लें।
जो सुविधा "जल्द आ रही है" दिखे, क्या वह मुझे मिलेगी?
जो सुविधा अभी बनी नहीं है, वह आपके पैकेज में शामिल नहीं मानी जाती। वह बनने पर अलग से बताई जाएगी।
बाक़ी मॉड्यूल कब तक चालू होंगे?
आप जो भी पैकेज लें, बैटलफ़ील्ड, वॉर रूम या विक्ट्री, उसके सारे मॉड्यूल 15 दिन में चालू हो जाते हैं। वॉर रूम और विक्ट्री में हमें कुछ अपलोड नहीं करना होता, क्योंकि उनका डेटा आपकी टीम भरती है। यह समय-सीमा PI में लिखी होगी। लाभार्थी डेटा की हमारी सेवा का समय अलग है, नीचे देखें।
चालू होने के बाद
बाद में ऊपर के पैकेज पर जाना हो तो?
आप कभी भी ऊपर के पैकेज पर जा सकते हैं। रक़म = ऊपर वाले और अभी वाले पैकेज की सूची-कीमत का अंतर, उस पर एक तय मार्कअप। इसलिए शुरू से ही ऊँचा पैकेज लेना सस्ता पड़ता है। अपग्रेड की भी PI बनती है और पूरा भुगतान आने पर नए मॉड्यूल खुल जाते हैं। आपका डेटा वही रहता है।
पैकेज कितने समय तक चलता है?
12 महीने। उसके बाद सालाना रखरखाव (AMC) लेकर आप आगे चला सकते हैं।
नियमित अपडेट और AMC क्या हैं?
नियमित अपडेट (वैकल्पिक): आपके डेटा के नए संस्करण और नई सुविधाएँ समय-समय पर आपके ऐप में पहुँचती रहती हैं। AMC (वैकल्पिक): तकनीकी देखभाल, बैकअप और सहायता, पूरे साल के लिए एक तय शुल्क पर। पूरी शर्तें AMC की शर्तें पेज पर हैं। AMC की दर आपकी आख़िरी ख़रीद के दिन की पैकेज-सूची-कीमत पर तय होती है: पहली बार ख़रीदने पर उस दिन की कीमत, और बाद में अपग्रेड करने पर अपग्रेड वाले दिन के नए पैकेज की कीमत। उसके बाद ऐप या पैकेज की कीमत बढ़े या घटे, आपके AMC पर उसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
सहायता कैसे और कितने दिन मिलेगी?
सहायता लिखित टिकट के रूप में मिलती है, और आपकी विधानसभा के लिए तय टीम उसे देखती है। शुरू के 90 दिन सहायता पैकेज में शामिल है, उसके बाद AMC में।
क्या ऐप बिना इंटरनेट के चलेगा?
नहीं, ऐप इंटरनेट से चलता है। रखरखाव के लिए कभी-कभी कुछ देर के लिए बंद भी हो सकता है।
मेरा डेटा कौन देख सकता है?
हर विधानसभा का डेटा अलग डेटाबेस में रहता है, और एक ग्राहक का डेटा दूसरे को कभी नहीं दिखता। डेटा आपका है, हम सिर्फ़ आपकी ओर से उसे संभालते हैं। आप माँगें तो हम उसे निर्यात कर देते हैं, और सदस्यता ख़त्म होने के बाद तय समय पर मिटा देते हैं। देखें प्राइवेसी नीति।
SMS, WhatsApp और कॉल का ख़र्च कौन देगा?
ये सेवाएँ बाहरी कंपनियों की हैं और उनका शुल्क आप देते हैं, यह ऐप की कीमत में शामिल नहीं है। AI और आवाज़ की सुविधाएँ उचित-उपयोग की सीमा में हैं।
प्रचार और संदेश भेजने के नियम कौन देखेगा?
चुनाव आयोग, TRAI (कॉल और SMS) और WhatsApp के नियम मानना आपकी ज़िम्मेदारी है। ऐप सिर्फ़ औज़ार है।